मॉबलैंड इस शो में मुख्य भूमिका में हमें टॉम हार्डी नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुझे याद भी नहीं कि इससे पहले मैंने कोई ऐसी वेब सीरीज देखी हो जिसमें टॉम हार्डी हो सकता है कि यह मेरी उनके साथ पहली वेब सीरीज हो लेकिन यकीन मानिए, यह अनुभव शानदार रहा
कहानी की झलक
"मॉबलैंड" एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है जिसमें टॉम हार्डी एक ताकतवर गैंगस्टर फैमिली के लिए काम करते हैं। उनका किरदार बेहद प्रभावशाली और दमदार है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उस गैंगस्टर परिवार का बिगड़ैल पोता अपने ही दोस्त को गायब कर देता है। लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है जब पता चलता है कि गायब हुआ लड़का एक दूसरे गैंगस्टर का बेटा है।
अब इस घटना से दो बड़े क्राइम फैमिलीज़ के बीच टकराव शुरू हो जाता है, और आगे बहुत खून-खराबा देखने को मिलता है। पूरी कहानी का रोमांच और ड्रामा सीरीज को बेहद इंटेंस और एंगेजिंग बनाता है।
रेटिंग और मेरी राय
इस समय, IMDB पर "मॉबलैंड" को 8.1 की शानदार रेटिंग मिली हुई है, जो इसकी क्वालिटी को दर्शाती है। यह रेटिंग हजारों दर्शकों ने दी है, जिससे यह साफ होता है कि यह सीरीज अपने दर्शकों को निराश नहीं करती।
मैंने जब इसे देखना शुरू किया, तो शुरुआत से ही इसकी कहानी ने मुझे बांध लिया। इस तरह की गैंगस्टर और क्राइम-बेस्ड सीरीज मुझे पहले से ही पसंद हैं, और "मॉबलैंड" ने मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया। पहले एपिसोड के दौरान एक पल को लगा कि टॉम हार्डी को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिलेगा, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती गई, उनका किरदार दमदार तरीके से उभरकर सामने आया।
क्या यह सीरीज देखने लायक है?
अगर आपको गैंग वॉर, पावर स्ट्रगल और हाई-इंटेंसिटी ड्रामा पसंद है, तो यह शो आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसमें सस्पेंस, थ्रिल और बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, जो इसे और भी खास बना देती है। पहले एपिसोड ने ही मुझे इसे आगे देखने के लिए एक्साइटेड कर दिया है।
प्रोडक्शन और सिनेमैटोग्राफी
शो का प्रोडक्शन वैल्यू शानदार है। सिनेमैटोग्राफी डार्क और इन्टेंस टोन में रखी गई है, जो इसकी कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाती है। यह नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज "द जेंटलमैन" की तरह कुछ हद तक लगता है, लेकिन यह उससे ज्यादा डार्क और सीरियस है।
फाइनल वर्डिक्ट
फिलहाल मैंने पहला एपिसोड ही देखा है, और यह मुझे काफी पसंद आया। मैं इसे 8/10 की रेटिंग दूंगा। हो सकता है कि आगे के एपिसोड्स देखने के बाद मेरी रेटिंग और बढ़ जाए।
यह सीरीज "पैरामाउंट प्लस" पर रिलीज़ हुई है, लेकिन भारत में इसे JioCinema (Jio Hotstar) पर देखा जा सकता है। अगर आप गैंगस्टर और क्राइम ड्रामा के फैन हैं, तो इसे मिस मत कीजिए।
जल्द ही जब यह पूरी रिलीज़ हो जाएगी, तो मैं इसका फुल रिव्यू जरूर दूंगा। तब तक के लिए, अगर आप इसे देखने की सोच रहे हैं, तो इसे अभी स्टार्ट करें और अपने विचार मेरे साथ शेयर करें!

0 Comments