Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

Top 10 CRIME Suspense Thriller Movies in 2025

हम बात करने वाले हैं कुछ शानदार और यूनिक हॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो अब हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं। चाहे आप थ्रिलर पसंद करते हों, एक्शन के दीवाने हों या फिर ड्रामा और डार्क कॉमेडी के फैन हों — इस लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। तो चलिए शुरू करते हैं

Top 10 CRIME Suspense Thriller Movies



1. डेंजरस (Dangerous) - 2021

यह फिल्म 2021 में आई थी और अब आखिरकार हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हो गई है। आप इसे MX Player और Prime Videos पर देख सकते हैं। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से पैरोल पर बाहर निकलता है। लेकिन तभी उसे अपने भाई की मौत की खबर मिलती है। जब वह घटनास्थल पर पहुँचता है, तो मामला सामान्य लगता है, लेकिन उसे कुछ संदेह होता है और वह यह पता लगाने की कोशिश में जुट जाता है कि आखिर उसके भाई को किसने मारा। इस बीच, वह पैरोल तोड़कर एक ऐसे द्वीप पर चला जाता है जहाँ न केवल उसके भाई की मौत का रहस्य छिपा है, बल्कि कुछ खतरनाक लोग भी उसका पीछा कर रहे हैं और उसे जान से मारना चाहते हैं। ऐसे में वह इन सभी मुश्किलों से कैसे निपटता है और उसके भाई का असली कातिल कौन है, यही सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। ऐसी कहानियाँ आपने पहले भी कई देखी होंगी, लेकिन फिर भी यह फिल्म काफी अच्छी है। कहानी भले ही थोड़ी जानी-पहचानी लगे, लेकिन फिल्म का निर्देशन और बाकी पहलू बहुत शानदार हैं। तो, आप इस फिल्म को एक बार ज़रूर देख सकते हैं और मुझे उम्मीद है कि यह आपको पसंद आएगी।

2. नो वन (Nobody) - 2021

यह फिल्म आखिरकार हिंदी भाषा में भी रिलीज़ हो गई है, जिसकी समीक्षा मैंने इसके अंग्रेजी में रिलीज़ होने के दौरान ही कर दी थी। इस फिल्म की कहानी हमारे हीरो के बारे में है, जो एक सामान्य इंसान नहीं है। उसके पास एक सुपर पावर है, या यूँ कहें कि एक बीमारी है, जिसके कारण उसे दर्द महसूस नहीं होता। वास्तव में, दुनिया में ऐसी बीमारी बहुत ही दुर्लभ है, जो लगभग 800 बिलियन लोगों में से केवल 30-40 लोगों को होती है, जहाँ इंसान को दर्द का एहसास नहीं होता। हमारे हीरो के साथ भी ऐसा ही है, और इसी वजह से वह अक्सर मुश्किलों से बच जाता है, क्योंकि अगर वह जल भी जाए तो उसे पता नहीं चलेगा। लेकिन एक दिन उसके जीवन में एक लड़की आती है, जो उसे बहुत कुछ महसूस कराने लगती है, और उसके दिल में धड़कन होने लगती है। वह उस लड़की से सच्चा प्यार करने लगता है, लेकिन एक दिन कुछ गुंडे उसके बैंक में घुस जाते हैं और बैंक लूटकर भाग जाते हैं, साथ ही उस लड़की को भी उठा ले जाते हैं। अब वह खुद ही उस लड़की को बचाने के लिए निकल पड़ता है, क्योंकि उसे पता नहीं कि पुलिस कब आएगी, क्या करेगी और कब उसे बचाएगी। इसलिए, वह अकेला ही निकल पड़ता है, जबकि उसे कुछ भी नहीं पता - वह सिर्फ एक सामान्य सा बैंकर है। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। यह काफी अच्छी एक्शन और मनोरंजक फिल्म है जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। IMDb पर इसे 10 में से 6.6 रेटिंग मिली है।

3. विकेट लिटिल लेटर्स (Wicked Little Letters) - 2023

यह फिल्म 2023 में आई थी और अब आखिरकार हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हो गई है। इसकी कहानी एक ऐसे घर की है जहाँ लोगों को कुछ ऐसे पत्र मिलते हैं जिनमें बहुत अजीबोगरीब और गंदी बातें लिखी होती हैं, जिससे वे काफी परेशान हो जाते हैं। वे समझ नहीं पाते कि आखिर उन्हें ये पत्र कौन भेज रहा है। लेकिन फिर उन्हें एक दिन एक औरत पर शक होता है और वे पुलिस में शिकायत कर देते हैं, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर ले जाती है। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसमें आपको काफी अच्छी कॉमेडी देखने को मिलेगी, और मन में यह उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर ये पत्र कौन भेज रहा है। इन लोगों के बीच की नोकझोंक भी बहुत अच्छी लगती है। यह काफी अच्छी ड्रामा, डार्क कॉमेडी और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है जो आपको बहुत पसंद आएगी, खासकर अगर आपको ड्रामा फिल्में देखना पसंद है।

4. G20 - 2023

यह फिल्म हाल ही में आई है और मैंने इसकी समीक्षा भी की थी। इसकी कहानी दक्षिण अफ्रीका की है, जहाँ G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति और दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के नेता, जिसमें भारत भी शामिल है, G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहाँ पहुँचते हैं। लेकिन तभी एक आतंकवादी समूह हमला कर देता है और इन सभी लोगों को बंधक बना लेता है। अब वे आगे क्या चाहते हैं और फिल्म में क्या होता है, यह सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। आपने ऐसी कई फिल्में देखी होंगी, लेकिन इसमें ट्विस्ट यह है कि यहाँ राष्ट्रपति को कोई और नहीं बचाता, बल्कि राष्ट्रपति खुद ही अपने आप को बचाने के लिए निकल पड़ती हैं। वैसे, यह ऐसी पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले भी ऐसी फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन फिर भी इस फिल्म को देखते हुए आपको देखी-सुनी सी महसूस होगी क्योंकि आपने ऐसी बहुत सी फिल्में देख रखी हैं। हालाँकि, फिल्म का प्रोडक्शन काफी अच्छा है और कहानी भी बेकार नहीं है, डिसेंट है। अगर आपको एक्शन फिल्में देखना पसंद है तो आपको यह फिल्म एक बार ज़रूर देखनी चाहिए, और यह फिल्म हिंदी भाषा में For MX पर उपलब्ध है।

5. जूल्स (Jules) - 2023

यह फिल्म 2023 में आई थी और यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो काफी सिंपल है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बुजुर्ग आदमी की है जो अपने घर में अपनी बेटी के साथ रहता है। कभी-कभी बेटी बाहर रहती है, लेकिन उसके घर के बैकयार्ड में अचानक से एक स्पेसक्राफ्ट आकर क्रैश हो जाता है। उसमें से एक एलियन निकलता है, जिसे ये लोग जूल्स नाम दे देते हैं। अमेरिकी सरकार उसके पीछे पड़ी हुई है। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म कोई बहुत ज्यादा मारधाड़ वाली नहीं है, यह एक बहुत ही सिंपल, सादी और फीकी सी फिल्म है जिसे आप चाहें तो एक बार देख सकते हैं। फिर भी, यह कोई बहुत बेकार फिल्म नहीं है, वन-टाइम वॉच ज़रूर है। यह फिल्म आखिरकार हिंदी भाषा में आ गई है और IMDb पर इसे 10 में से 6.9 रेटिंग मिली है।

6. पीस बाय पीस (Piece by Piece) - 2024

यह एक एनिमेटेड फिल्म है जो 2024 में आई थी और यह एक बहुत ही फेमस सिंगर के ऊपर बनी हुई है। आप इसे उनकी बायोग्राफी फिल्म समझ सकते हैं। अगर आपको लेगो की फिल्में देखना पसंद हैं, उनका स्टाइल पसंद है, जिस तरह की लेगो फिल्में होती हैं, तो आप इस म्यूजिकल फिल्म को देख सकते हैं। मैंने यह फिल्म देखी और मुझे यह ठीक-ठाक लगी। बहुत ज्यादा अच्छी नहीं लगी क्योंकि मुझे बायोग्राफी म्यूजिकल फिल्में इतनी पसंद नहीं हैं, इस वजह से शायद मुझे यह ज्यादा पसंद नहीं आई होगी। लेकिन मेरे लिए तो यह ठीक-ठाक रही है, और आप चाहें तो इस फिल्म को देख सकते हैं। अब यह फिल्म हिंदी भाषा में आ गई है और इसे 6.9 की रेटिंग मिली है।

7. ब्लैक बैग (Black Bag) - 2025

यह फिल्म मैंने जब अंग्रेजी में आई थी तभी देख ली थी। यह 2025 की फिल्म है और मैंने इसकी समीक्षा भी कर दी थी, और अब आखिरकार यह हिंदी भाषा में भी आ गई है। इसकी कहानी हमारे हीरो और हीरोइन की है, जो दोनों पति-पत्नी हैं और साथ में CIA में काम करते हैं - सीक्रेट एजेंट्स हैं। लेकिन एक दिन हमारे हीरो को पता चलता है कि उसकी पत्नी देश को धोखा दे रही है, और उसे यह काम सौंपा जाता है कि वह पता लगाए कि सच्चाई क्या है और अपनी पत्नी को एग्जीक्यूट कर दे, मतलब कि खत्म कर दे। तो आखिर सच्चाई क्या है और आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को देखने के लिए आपको थोड़ा धैर्य चाहिए क्योंकि फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक बहुत बोर करती है, बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और इसमें कुछ खास रोमांचक नहीं होता। एक सामान्य सी कहानी आगे बढ़ती रहती है, बढ़ती रहती है, बढ़ती रहती है, और अंत में जाकर मिस्ट्री रिवील होती है कि अच्छा, यहाँ यह सब कुछ चल रहा था। तो इस फिल्म को देखने के लिए धैर्य चाहिए, लेकिन अगर आप धैर्य देंगे और एक अलग तरह की फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको डेफिनेटली पसंद आ सकती है। हिंदी भाषा में यह फिल्म अब आखिरकार उपलब्ध है और IMDb पर इसे 10 में से 6.9 रेटिंग मिली है।

8. टेरिफायर 2 और 3 (Terrifier 2 & 3) - 2022 & 2023

इन दोनों फिल्मों की समीक्षा मैंने अलग से की हुई है, लेकिन अब ये दोनों फिल्में आखिरकार हिंदी भाषा में भी आ गई हैं। पहला पार्ट अभी तक नहीं आया है, लेकिन दूसरा और तीसरा पार्ट आ गया है, जिन्हें देखने के लिए आपको पहली फिल्म देखने की कोई ज़रूरत नहीं है। कुछ कनेक्शन ज़रूर हैं, लेकिन आप उन्हें इग्नोर कर सकते हैं और सीधे इन दोनों फिल्मों को देख सकते हैं। इनकी कहानी आर्ट द क्लाउन की है, जो एक ऐसा खतरनाक जीव है जो मर नहीं सकता और यह इतना ज्यादा खतरनाक है कि इसे किसी पर दया नहीं आती, छोटे बच्चों के भी हाथ-पैर काट देता है। इस फिल्म को मैं बड़े आराम से दुनिया की सबसे ज्यादा ब्रूटल और रेड स्लैशर फिल्मों की लिस्ट में रख सकता हूँ क्योंकि इतना भयानक खून-खराबा इस फिल्म के अंदर आपको देखने को मिलेगा कि कोई कमजोर दिल तो इसे देख ही नहीं सकता। मैंने जब पहली बार इस फिल्म को देखा, तो मैंने सीधे बंद कर दिया था, मैंने इसे पूरा नहीं देखा था - बहुत पहले की बात है जब यह अंग्रेजी में ही आई थी तभी। लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर मुझे इस फिल्म को देखना पड़ा। यह इतनी ज्यादा ब्रूटल फिल्म है। तो अगर आपको खतरनाक स्लैशर फिल्में देखना पसंद हैं, तो डेफिनेटली आप इस फिल्म को देखिए। और आर्ट द क्लाउन का कैरेक्टर मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया; जब भी वह आता है, एक डार्क एटमॉस्फियर क्रिएट हो जाता है कि अब कुछ गड़बड़ होने वाली है। दोनों ही पार्ट्स हिंदी भाषा में Prime Videos पर उपलब्ध हैं। हिंदी डबिंग ओके-ओके है, लेकिन फिल्म आपको काफी पसंद आएगी। पहले पार्ट को 6.1 और तीसरे पार्ट को इससे ज्यादा, 6.4 की रेटिंग मिली है। तो दोनों ही पार्ट मस्ट-वॉच हैं, ज़रूर देखिए अगर आपको स्लैशर फिल्में देखना पसंद हैं।

9. द ब्रूटलिस्ट (The Brutalist) - 2023

यह फिल्म 2023 में आई थी और इस फिल्म ने ऑस्कर भी जीता है। लेकिन ऑस्कर जीतने का मतलब यह नहीं कि यह फिल्म सबके लिए हो जाती है क्योंकि यह फिल्म 3 घंटे से भी ज्यादा लंबी है और यह एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के अंदर हमें कहानी देखने को मिलती है एक इमीग्रेंट की जो अमेरिका आता है इस उम्मीद में कि यहाँ वह अपना जीवन संवारेगा और बहुत अच्छा जीवन जिएगा। कहानी बहुत पहले की दिखाई गई है, शायद 70 से 60 के दशक की। इसके अंदर कहानी दिखाई गई है कि किस तरीके से इसका जीवन आगे बढ़ता है, क्या कुछ होता है, वही आपको इस फिल्म के अंदर देखना है। और यह फिल्म एक हाईली एडल्ट फिल्म है, और मुझे लगता है काफी लोग यही सुनकर एक्साइटेड हो गए होंगे, लेकिन फिर भी यह आप लोगों के लिए इनफ नहीं है। फिल्म बहुत ज्यादा बोर कर सकती है, 3 घंटे से ज्यादा लंबी है, तो बहुत ज्यादा धैर्य आपको रखना होगा इस फिल्म को देखने के लिए। मैंने इस फिल्म को इसलिए इंक्लूड किया क्योंकि पहला तो यह ऑस्कर जीती है और काफी लोग इसके बारे में पूछ रहे थे कि कब यह हिंदी में आएगी, तो अब यह हिंदी भाषा में आ गई है, तो आप चाहें तो इस फिल्म को देख सकते हैं। IMDb पर इसे 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है, लेकिन जिन लोगों के पास पेशेंस नहीं है, वे इस फिल्म से दूर रहें।

Post a Comment

0 Comments